ईश्वरम्मा दिवस मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ईश्वरम्मा दिवस मनाया गया












अमित नागोरी

गोलाघाट के श्री सत्य साईं सेवा समिति और श्री सत्य साईं विद्या विहार स्कूल परिवार ने आज स्कूल परिसर में दिव्य माता ईश्वरम्मा की जयंती को ईश्वरमा दिवस के रूप में मनाया।  कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार से हुई। दीप प्रज्ज्वलन कल्पना राजकुमारी ने किया।  इसके बाद विद्यार्थियों ने वेद के श्लोकों का उच्चारण किया।  स्वागत भाषण प्राचार्य सुभाष राजखोवा ने दिया।  उन्होंने भगवान साईं बाबा और उनकी मां ईश्वरम्मा के बारे में विस्तृत रूप से बताया । बाद में सलाहकार तृप्ति गोस्वामी ने आज के दिन के महत्व पर बात की और बताया ईश्वरम्मा के जीवन को दुनिया भर में उनके अनुकरणीय जीवन को याद करके, जरूरतमंदों के लिए निस्वार्थ सेवा के कार्य करने और भगवान की महिमा का व्याख्यान कर मनाया जाता है।  इसके बाद छात्रों ने स्कूल थीम गीत प्रस्तुत किया जिसके बाद मातृ पूजा हुई जिसमें छात्रों ने अपनी मां के पैर धोए और उनकी पूजा की जिससे स्कूल परिसर में भावनात्मक परिदृश्य की सृष्टि हुई । पहले सतनाम भी किया गया।  मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  बाद में वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई गईं । 


  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```