ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
चुनावी रंगमंच में कूल 29 उम्मीदवारों की होगी भाग्य परीक्षा
लखीमपुर। लखीमपुर शहर के मध्य स्थित श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मन्दिर के कूल 187 सदस्य आगामी 8 मई को मन्दिर की कार्यकारिणी समिति के होने वाले चुनावी रंगमंच में 29 उम्मीदवारों के भाग्य की परीक्षा लेंगे । श्री श्री सीतारामजी ठाकुरवाड़ी मन्दिर समिति की नई कार्यकारणी के इस चुनाव मैं कूल 29 उम्मीदवार अपने अपने भाग्य की परीक्षा देने के लिए इस चुनावी रंगमंच के मंच पर अपनी अपनी कमर कस कर डटे हुए हैं जिसमे से कुल 15 उम्मीरवारो को ही मतदान की प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं द्वारा चयनीत किया जाएगा । मालूम हो कि राज कुमार सराफ को निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने हेतू इस चुनाव में चुनाव अधिकारी के रुप मे कार्यभार सौंपा गया है। स्वच्छ वातावरण में निष्पक्षता के साथ चुनाव सम्पन्न करवाने हेतू चुनाव अधिकारी पूरी तरह कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं। श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी समिति के इस चुनाव में प्रतिद्वंदिता करने हेतू सर्वप्रथम कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमे से चार उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र कल अर्थात् 5 मई को वापस ले लिया जिसके पश्चात् कुल 29 उम्मीद्वारो के मध्य ही प्रतिद्वंदिता होना सुनिश्चित हुआ है। ठाकुरवाड़ी समिति के इस चुनाव में एक दूसरे के साथ प्रतिद्वंदिता करने वाले 29 उम्मीदवारों मै बलवान शर्मा ,बनवारी लाल मुंधरा ,चंद्र प्रकाश महेश्वरी, गोपाल चौधरी, जगदीश बजाज, कैलाश चंद राठी, लक्ष्मी नारायण झंवर, माणक चंद लाहोटी, मांगी लाल शर्मा, मनोहर लखोटिया, मोहन लाल लखोटिया, मुकेश तापड़िया, नंद किशोर बजाज, नंद किशोर राठी, नरेश दिनोदिया, पवन कुमार सारडा, प्रमोद कुमार मालपानी, प्रवीण दिनोदिया, राज कुमार मोहता, राज कुमार शर्मा, राजेश लोहिया, राजेश राठी, राम गोपाल मालपानी (एमएचएस), रंजू शाह, सत्यनारायण चंडक, शिव शंकर राठी, सुंदर लाल सरस्वत, सुशील कुमार शर्मा और विशाल पटवारी है । उपरोक्त सभी 29 उम्मीदवारों के भाग्य की परीक्षा आगामी 8 मई वार रविवार को मतपेटी मैं बंद हो जायेगी जिसे उसी दिन मतदान के पश्चात् चुनाव अधिकारी की निगरानी मैं सभी चुनाव पर्चियों को मतपेटियों से बाहर निकाल कर मतगणना कर 29 उम्मीदवारों में से 15 विजय उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर एक समिति का गठन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि उक्त मतगणना में सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय पताका लहराने वाले सभी 15 उम्मीदवारो को कार्यकारणी सदस्यो के रूप में चयनित किया जायेगा। तथा उक्त 15 उम्मीदवारों द्वारा सर्वसन्मति से श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, ईत्यादि को चुना जायेगा।
श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी के चुनाव अधिकारी राज कुमार सराफ ने बताया कि श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव आगामी दिनांक ८ मई २०२२ को होना सुनिश्चित हुआ है, इस संदर्भ मे चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार मतदाता सूची का अवलोकन दिनांक २-५-२०२२ की दोपहर ११ बजे तक किया गया था तथा मतदाता सूची संबंधी शिकायत का समय उसी दिन सांय ६ बजे से ७ बजे तक निर्धारित किया गया था । उसके पश्चात् संशोधित मतदाता सूची का अवलोकन दिनांक ३-५-२०२२ की सांय ४ बजे से ५ बजे तक दिए गए समयानुसार किया गया था । इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल का समय दिनांक ४-५-२०२२ की दोपहर ११ बजे से दोपहर १२ बजे तक निर्धारित किया गया था तथा नामांकन पत्र की जांच उसी दिन सांय ४ बजे से ६ बजे तक दिए गए समयानुसार सम्पन्न किया गया था जिसके पश्च्यात शाम 7 बजे उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण मे किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 5 मई की दोपहर 11 बजे से दोपहर 12 तक इस प्रतिद्वंदिता मैं प्रतिस्पर्धा करने वाले उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया था जिसमे चार उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। उसके पश्चात शाम 4 बजे
इस चुनाव में प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी 29 उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर ठाकुरवाड़ी प्रांगण में लगाई जा चुकी है। उन्होने बताया कि मतदान दिनांक 8 मई रविवार की दोपहर २ बजे से ४ बजे तक श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में होगा उसके तत्पश्चात मतदान प्रक्रिया की समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना आरंभ की जायेगी।
चुनाव संबंधित विशेष सूचना व आवश्यक जानकारी
१. कुल १५ कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना है ।
२. चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार के निर्णय लेने का अधिकार चुनाव अधिकारी के पास सुरक्षित है तथा उनके निर्णय अंतिम व सर्वमान्य है । किसी भी परिस्थिति मे किसी सदस्य / उम्मीदवार / अन्य को चुनाव अधिकारी को उनके निर्णय के लिए कारण दर्श के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा।
३. मतदाता सूची में सुचीबद्ध लोग ही सिर्फ वोट दे सकेगें।
४. एक व्यक्ति एक से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है, वह केवल एक ही सदस्य का प्रतिनिधित्व कर सकता है ।
५. सदस्य को उस उम्मीदवार के सामने वाले बॉक्स में √ निशान लगाना है जिसे वह अपना वोट दे रहा है । उदाहरण के लिए :-
1 श्री सीताराम ( √ )
६. निम्नलिखित स्थिति में मतपत्र रद्द कर दिया जाएगा :
• यदि सदस्य बैलेट पेपर पर काँट छाँट करता है।
• यदि सदस्य मतपत्र पर दी गई सलाह के अलावा कुछ भी अलग लिखता है या कोई अन्य निशान लगाता है।
• यदि सदस्य चिह्न √ लगाते समय वर्ग रेखा को स्पर्श करता है।
• यदि सदस्य ने १५ से अधिक सदस्यों को वोट दिया है।
• कोई अन्य कारण यदि चुनाव अधिकारी उसे ठीक समझे ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें