गुवाहाटी में कूड़े की सफाई के लिए अब देने होंगे 50 रूपये प्रति माह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में कूड़े की सफाई के लिए अब देने होंगे 50 रूपये प्रति माह



गुवाहाटी-- गुवाहाटी नगर निगम ने कचरा संग्रहण शुल्क ₹30 से बढ़ाकर ₹50 प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया है। अब शहर के लोगों को ₹20 की वृद्धि के साथ कचरा उठाने वालों को ₹50 का भुगतान करना होगा ।उल्लेखनीय है कि शहर की सफाई के लिए भले ही पैसे बढ़ाया जा रहा है लेकिन सफाई करने वालों की ओर से काफी लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। नगर निगम के मेयर मृगेन शरणीया ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नगर में कूड़े उठाने के लिए एनजीओ को लगाया गया है। इसके बदले उन्हें जीएमसी की ओर से तय राशि संग्रह करने की अनुमति दी गई थी। मेयर ने कहा कि कुड़ा उठाने के लिए 14 साल में पहली बार पैसे बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मेयर मृगेन शरणीया, डिप्टी मेयर स्मिता राय ने निगम के कर्मचारियों व उजानबाजार मोहल्ला में किए गए कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही शहर के कई इलाकों का दौरा करने का दौरान कहा कि 2006 में हमने कचरा संग्रह के लिए 1 महीने के लिए ₹30 लेने का फैसला किया है था। यानी प्रति पैकेट प्रतिदिन एक रुपए देने पड़ते थे। अब हम 30 की जगह ₹50 करने का प्रस्ताव ले रहे हैं। इसमें सड़कों की सफाई भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि यह ₹20 की वृद्धि से लोगों के सामने कोई परेशानी खड़ी होगी। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 7:00 बजे से शुरू होती है। अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर देर से पहुंचते हैं ।देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों पर भी नकेल कसी गई है।स्थानीय लोग भी कूड़ा इकट्ठा करने के लिए नगर निगम को मदद करते हुए अपने तरीके से भी नियम बना सकते हैं। एक निश्चित स्थान पर निश्चित समय में कूड़ा इकट्ठा कर दें तो कर्मचारियों को कुडा हटाने में काफी सहूलियत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```