गुवाहाटी। आगामी अंबुबाची मेले को ध्यान में रखते हुए पश्चिम गुवाहाटी के डीसीपी नवनीत महंत ने यातायात व्यवस्थाओं पर प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। पवित्र नीलांचल पर्वत पर स्थित मां कामाख्या देवालय के यातायात सेवा को लेकर जारी की दिशा निर्देशों के अनुसार नीलांचल पर्वत की यात्रा में लघु वाहन को कामाख्या के स्थाई पार्किंग तक जाने की अनुमति है। इसी बीच लंबी दूरी तय कर के आई बसे कामाख्या एएसटीसी पार्किंग स्थल में पार्किंग कर सकेंगे। इसके अलावा कालीपुर में भी बसों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वही मां बगला मंदिर के आसपास वीआईपी तथा वीवीआईपी के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उक्त सभी निर्देश बुधवार से लागू हो जाएंगे। अंबुबाची मेले पर जल्द ही एक और दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।
!->
अंबुबाची मेला को ध्यान में रखते हुए नीलांचल पर्वत पर यातायात व्यवस्था पर नए दिशा निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```
.jpeg)




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें