कमल हासन की यह फिल्म साउथ के साथ -साथ हिंदी में भी मचाएगी धमाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कमल हासन की यह फिल्म साउथ के साथ -साथ हिंदी में भी मचाएगी धमाल



साउथ फिल्मों के साथ -साथ हिंदी फिल्मों में भी धमाल मचा चुके अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' अब साउथ के साथ -साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी और कमल हासन एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे।वहीं फिल्म में विजय सेतुपति और फहाद फासिल की भूमिका की बात करें तो ये दोनों मर्डर मिस्ट्री में गैंगस्टर और गवाह की भूमिका निभाने वाले हैं ।वहीं अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को साउथ के साथ -साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज करने का फैसला लिया है। 'विक्रम' के हिंदी वर्जन के वितरण की जिम्मेदारी पेन स्टूडियो के वितरण विभाग पेन मरुधर को दे दी है। गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी फिल्मों की रिलीज से जुड़े होने के बाद, डॉ जयंतीलाल गड़ा की पेन मरुधर ने कमल हासन अभिनीत इस फिल्म को हिंदी भाषी राज्यों में डिस्ट्रिब्यूट करने का निर्णय लिया है।इसकी जानकारी प्रोडशन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। यह फिल्म 3 जून 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है।

गौरतलब है ਕਿ फिल्म का शीर्षक इसी नाम से 1986 में रिलीज हुई कमल हासन अभिनीत फिल्म से प्रेरित प्रतीत है।'विक्रम', एक जासूसी एक्शन थ्रिलर थी जिसमें विक्रम को एक गुप्त एजेंट के रूप में दिखाया गया था और इसमें सत्यराज, अमजद खान, डिंपल कपाड़िया, लिज़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि अब कमल हासन की यह फिल्म उनकी पहले रिलीज हुई फिल्म से बिलकुल अलग है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```