डिमा हसाउ (असम)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को भूस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार की ओर से हर संभव का आश्वासन दिया।
दिल्ली से गुवाहाटी लौटने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा बारिश और भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी जिला डिमा हसाउ पहुंचे। यहां बारिश और भूस्खलन के कारण जिला मुख्यालय शहर मरने वाले हाफलांग में किसेटेउंग जेमे, निसिलुंगले ज़ेमे और पाउरामसुइलुंगबे जेमे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं परिवार के सदस्यों के सामने अचानक उत्पन्न हुई इस गंभीर स्थिति में परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने में सभी सरकारी सहायता का आश्वासन देता हूं। उल्लेखनीय है कि पीड़ित परिवार के लिए सरकार की ओर से पहले ही आर्थिक मदद मुहैया करायी जा चुकी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर कछार स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य देबलाल गार्लोसा, विधायक नंदिता गार्लोसा, परिषद के अध्यक्ष रानु लांगथासा, राज्य के मुख्य सचिव जिष्णु बरुवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा, परिषद के प्रधान सचिव टीटी दौलगप्पू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें