-बिल्डिंग में रहने वाले सचेत नागरिकों ने तुरंत आग पर काबू पाया
गुवाहाटी-- आठगांव कुमारपाडा रोड पर राधिका अपार्टमेंट के बाहर एवं शुभम स्वीट्स के सामने लगे हुए बिजली के ट्रांसफार्मर के घेरे में जमा हुए कचरे में शाम 7 बजे के आसपास पास आग लग जाने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई ।राधिका अपार्टमेंट में फायर फाइटिंग गैस सिलेंडर से सचेत नागरिकों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि प्राय तीन महीने पहले एक प्रमुख हिन्दी दैनिक में ट्रांसफार्मर के घेरे में कचरा फेंकने को लेकर नागरिकों को सचेत करते हुए समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार में कचरे में आग लगने की आशंका भी जताई गई थी। फिर भी आसपास के नागरिक ट्रांसफार्मर के घेरे में अपने घर का कचरा फेंकते आ रहे हैं। जिसका दुष्परिणाम आज देखने को मिल गया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें