दिल्ली। दिल्ली छतरपुर तेरापंथ भवन के तुलसी भवन, महाप्रज्ञ भवन में विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग की अखिल भारतीय गोभक्त महिला सम्मेलन 6-7-8 मई को त्रिदिवसीय सम्पन्न हुआ।देशभर से संगठनात्मक सभी राज्यों से 132 प्रमुख महिलाओं ने सहभागिता की।जिसका उदघाटन गो पूजन, गो आरती से किया गया। अखिल भारतीय गोभक्त महिला सम्मेलन संयोजिका वैद्या नन्दिनी भोजराज ने सभी अतिथियों का परिचय सम्मान कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना राजेन्द्र सिंघल केन्द्रीय महामंत्री भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद ने रखीं। केन्द्रीय उपाध्यक्ष विहिप हुकुम चन्द सांवला ने संगठन का विस्तार और दृढ़ीकरण हेतु गोरक्षा पर सम्बोधन दिया। गोवंश की सेवा, संरक्षण, संवर्धन, के साथ आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनने के लिए अनेक गो उत्पाद देशी गाय के गोबर से बनने वाले की महत्वपूर्ण जानकारी विभिन्न सत्रों में केन्द्रीय अधिकारियों द्वारा गो आधारित ग्राम रोजगार एवं विक्री के संबंध में डा. गुरु प्रसाद , विहिप संगठन के बारे मा. कोटेश्वर सयुंक्त महामंत्री विहिप, लवजिहाद विषय में श्रीमती सरोज सोनी राष्ट्रीय सह संयोजिका मातृशक्ति विहिप, देशी गाय, गुण, वैज्ञानिक महत्व तथा जर्सी एवं भैंस के दूध में अन्तर वरिष्ठ वैज्ञानिक महेंद्र दाडोकर व वैद्य माण्डवी गोस्वामी, हिन्दू परिवार मातृशक्ति की भूमिका, प्रेक्टिकल एवं जिज्ञासा समाधान तथा अनुभव कथन विभिन्न केन्द्रीय अधिकारियों द्वारा कर्ज मुक्त किसान, रोजगार युक्त नोजवान, स्वस्थ्य भारत समृद्ध भारत के गोवंश आधारित कृषि और अनेक गो उत्पाद से स्वावलंबी बनने का संकल्प के साथ खेम चन्द्र शर्मा केन्द्रीय मंत्री विहिप संगठन मंत्री गोरक्षा, सह संगठन मंत्री मा. दिनेश उपाध्यक्ष, केन्द्रीय उपाध्यक्ष सन्तराम गोयल, जय प्रकाश गर्ग, अवधेश गुप्ता, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद केन्द्रीय मंत्री एवं पालक व क्षेत्र गोरक्षा प्रमुखों ने अपने अपने क्षेत्र में गोरक्षा के कार्यो की जानकारी दी। चैन्नई, बैगलुर क्षेत्र यादगिरी , मुम्बई क्षेत्र भाऊराव ,कर्णावती क्षेत्र प्रदीप व्यास, गुवाहाटी क्षेत्र उमेश चन्द्र पोरवाल, पटना कोलकाता क्षेत्र त्रिलोकी नाथ बागी, मेरठ क्षेत्र नितिन त्यागी, कानपुर प्रान्त वासुदेव पटेल ,अवध क्षेत्र पूरन एवं गो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र देवलापार नागपुर सुनील बालकृष्ण मानसिहका जानकारी ने दी ।गोवंश हत्या एवं मांस निर्यात निरोध परिषद अध्यक्ष जसराज श्रीमाल, सिम्मी जैन ने आभार व्यक्त किया। अपने अपने क्षेत्रों में गोभक्त महिलाओं को जोड़ने के लिए नवीन दायित्व की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद डा. गुरु प्रसाद द्वारा की गई।महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर गोवंश संरक्षण , सवर्धन, और गोभक्त महिला सम्मेलन करने का संकल्प गुवाहाटी क्षेत्र में उत्तर पूर्व प्रान्त महिला उपाधक्ष भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद का दायित्व श्रीमती धनन्दा देवी जी सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य को सौपा। सभी नवीन दायित्व वान मातृशक्ति गोभक्त महिलाओं को अनन्त शुभकामनायें एवं बधाई सफलता के शुभ आशीर्वाद दिया त्रिदिवसीय विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग द्वारा भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद का अखिल भारतीय गोभक्त महिला सम्मेलन में गुवाहाटी क्षेत्र से चार बहिनों सहभागी हुई। गुवाहाटी से तारावती शर्मा , लखीमपुर से धनन्दा देवी गोस्वामी, होजाई लामडिंग सोमा दीदी व सुश्री सुष्मिता दास । गुवाहाटी क्षेत्र उत्तर पूर्व प्रान्त में गोभक्त महिलाओं को जोड़ कर स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने हेतु. धनन्दा देवी प्रान्त उपाध्यक्ष भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद उत्तर पूर्व असम का बनाये जाने पर शुभकामनाएं दी गई।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें