दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान आंचलिक छात्र संघ (आसू) ने चराईदेव जिला उपायुक्त को माहमारा राजस्व अधिकारी इंडिका गोगोई के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदान किया। आसू के सभापति शैल्य बोरा और सचिव स्वराज बरुआ ने ज्ञापन में उपायुक्त महोदय का ध्यान आकृष्ट करते हुए आरोप लगाया है कि मोरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चारों ओर अवैध दुकान लगाया जा रहा है। मोरान पौर सभा मौन है। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर ही वाहनों का पार्किंग है। शिक्षाकेंद्र के बाहर काफी शोर गुल होता है। हर एक दो दिन बाद दुर्घटना होती रहती है। इस ज्ञापन में प्रसाशन से तुरंत कठोर कदम उठाने, अस्थायी दुकानों और वाहन पार्किंग को हटाने की मांग की गई है।ज्ञापन की प्रतिलिपि मोरानहाट थाना प्रभारी को भी दिया गया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें