दयानंद सिंह
मोरानहाट। डिब्रूगढ़ जिला के मोरान थाना अंतर्गत 2नंबर रंगागोरा गांव में घटी लज्जा जनक घटना से समाज का शर्म से झुक गया। घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए चाचा ने अपनी 12वर्षीय भतीजी को हवस का शिकार बनाना चाहा ,मगर बच्ची बच निकली। बच्ची के माता पिता ने मोरान थाना में मामला दर्ज कराया जिसके आधार पर पुलिस ने बिनोद मसुवार (30) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की के पिता ने बताया कि अपना भाई होते हुए पहले भी ऐसा करने की कोशिश की। अपनी पत्नी को खो दिया। दूसरी महिलाओं को भी अपशब्द बोलता है। सभी तंग हो गए हैं। शराब पीने के बाद वह बहक जाता है तथा गलत हरकतें करने लगता है।
.jpeg)




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें