नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला एक्सिलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला एक्सिलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड



बॉलीवुड में साधारण से दिखने वाले असाधारण अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है। दरअसल हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल' में सिनेमा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए 'एक्सिलेंस इन सिनेमा' अवार्ड से सम्मानित किया गया। नवाज को यह अवॉर्ड 2 बार एमी अवॉर्ड जीत चुके अमेरिकन ऐक्टर और प्रड्यूसर विंसेंट डि पॉल ने दिया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें नवाजुद्दीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी साझा की है।

इस अवार्ड सेरेमनी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तुर्की के ऐक्टर कैंसल एलचिन, 'सेक्स इन द सिटी' स्टार गिल्स मैरिनी, निकोल मुज, निगेल डैली और जारोस्लॉ मार्जेव्सकी जैसे विदेशी सिलेब्स के साथ भी देखा गया। सोशल मीडिया पर इस अवार्ड सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी को यह इंटरनेशनल अवार्ड मिलने से उनके तमाम चाहनेवाले काफी खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दे रहे हैं।

तलाश, द लंच बॉक्स, किक, बदलापुर, बजरंगी भाईजान, मांझी-द माउंटेन मैन, रमन राघव 2.0, फ्रीकी अली, रईस जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवां चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म जगत में सक्रिय हैं और जल्द ही कंगना रनौत के प्रॉडक्शन में बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा' और 'अद्भुत' जैसी फिल्मों में लीड किरदार निभाते नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```