आयुष्मान भारत के स्वास्थ्य डाटा के प्रबंधन से जुड़ी आभा मोबाइल ऐप का नया संस्करण जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आयुष्मान भारत के स्वास्थ्य डाटा के प्रबंधन से जुड़ी आभा मोबाइल ऐप का नया संस्करण जारी



नई दिल्ली। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य रिकॉर्डों के रखरखाव के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने ‘आभा’ मोबाइल एप्लीकेशन को संशोधित किया है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता यानी आभा मोबाइल एप्लीकेशन को और व्यावहारिक बनाया गया है तथा उपयोगिता में सुधार के लिए नया यूज़र इंटरफेस (यूआई) जोड़ा गया है।

4 लाख से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड

आभा एप को पहले एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स एप के नाम से जाना जाता था। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। अब तक इसे 4 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। आभा के उन्नत संस्करण में नया यूज़र इंटरफेस (यूआई) है और उसमें अन्य व्यावहारिक चीजों को जोड़ा गया है, ताकि लोग किसी भी समय और कहीं भी अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख सकें। आप मौजूदा आभा एप को इस्तेमाल करने वाले पुराने संस्करण की जगह नये संस्करण को अपडेट कर सकते हैं।

कोई भी बना सकता है अपना आभा एड्रेस

आभा मोबाइल एप्लीकेशन पर कोई भी व्यक्ति आभा एड्रेस यानि यूजर नेम बना सकता है। आसानी से याद रखने वाले यूज़र-नेम को 14 अंक के आभा नंबर से जोड़ा जा सकता है। यह नंबर ऐप अपने आप तैयार कर देगा। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये उपयोगकर्ता एबीडीएम आधारित स्वास्थ्य सुविधा में तैयार स्वास्थ्य रिकॉर्डों को जोड़ सकता है तथा अपने स्मार्टफोन पर देख सकता है।

क्या क्या है सुविधा

इस एप्लीकेशन में यह भी सुविधा है कि स्वास्थ्य सम्बंधी जो रिकॉर्ड एबीडीएम आधारित हेल्थ लॉकरों में रखे हैं, उन्हें भी डिजिटल रूप में इससे जोड़ा जा सकता है, जैसे उपचार रिपोर्ट, डॉक्टर के दवाई के पर्चे, कोविन टीकाकरण प्रमाणपत्र आदि। इन सबको एबीडीएम नेटवर्क के जरिये सम्बंधित उपयोगकर्ता की मंजूरी के बाद जोड़ा जा सकता है।

इसके अलावा, आभा मोबाइल एप्लीकेशन में नई व्यावहारिक चीजें हैं, जैसे एडिट प्रोफाइल, आभा नंबर को आभा एड्रेस के साथ लिंक और अन-लिंक करना। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन, फिंगरप्रिंट, बायोमेट्रिक द्वारा लॉग-इन और पंजीकरण संबंधी एबीडीएम आधारित सुविधा काउंटर पर क्यूआर कोड की स्कैनिंग सुविधाओं को भी जल्द शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य का पूरा विवरण होगा उपलब्ध

आभा मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि आभा ऐप नागरिकों को अपना समग्र स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने की सुविधा देगा। मरीज अपने आभा एड्रेस की मदद से सैकंडों में अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं। इसके कारण उन्हें बहुत सुविधा हो जायेगी। यह उन्हें एक ही स्थान पर उनके स्वास्थ्य का पूरा विवरण उपलब्ध करा देगा तथा कहीं भी, कभी भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को साझा करने में उनकी मदद करेगा। इससे उनके रिकॉर्ड के खो जाने का अंदेशा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```