न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच इस तारिख से चलेगी मिताली एक्सप्रेस ट्रेन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच इस तारिख से चलेगी मिताली एक्सप्रेस ट्रेन



गुवाहाटी। भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए भारत-बांग्लादेश की तीसरी यात्री ट्रेन सेवा न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस शुरू करने के लिए निर्धारित की गयी है। नई रेल सेवा को भारत और बांग्लादेश के रेल मंत्रियों द्वारा 01 जून को नई दिल्ली स्थित रेल भवन से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई जाएगी।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि ट्रेन संख्या 13132 न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। नियमित सेवा के दौरान ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 11:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हल्दीबाड़ी (भारत) 12.55 बजे पहुंचेगी और हल्दीबाड़ी से 13.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चिलाहाटी (बांग्लादेश) 13.55 बजे (बीएसटी) पहुंचेगी और चिलाहाटी से 14.25 बजे (बीएसटी) रवाना होकर ढाका छावनी (बीएसटी) 22:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका छावनी के बीच कोई भी वाणिज्यिक ठहराव नहीं होगा। इस ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका छावनी चरण में चार प्रथम श्रेणी वातानुकूलित (केवल बैठने के लिए), चार वातानुकूलित चेयर कार और दो सामान-सह-जनरेटर वैन शामिल होंगे।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 13131 ढाका छावनी-न्यू जलपाईगुड़ी मिताली एक्सप्रेस भी सप्ताह में दो दिन - सोमवार और गुरुवार को ढाका छावनी से 21:50 बजे (बीएसटी) रवाना होगी। यह ट्रेन चिलाहाटी (बांग्लादेश) 05.45 बजे (बीएसटी) पहुंचेगी और चिलाहाटी से 06.15 बजे (बीएसटी) प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हल्दीबाड़ी (भारत) 06.00 बजे पहुंचेगी और हल्दीबाड़ी से 06.05 बजे रवाना होकर न्यू जलपाईगुड़ी 07:15 बजे पहुंचेगी। यात्रा के इस चरण में चार प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, चार वातानुकूलित चेयर कार और दो सामान-सह-जनरेटर वैन शामिल होंगे।

इस ट्रेन के लिए टिकट न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और कोलकाता रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय पीआरएस काउंटरों पर उपलब्ध है।

नई ट्रेन सेवाओं से भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। यह सेवा यात्रियों के लिए सफर को और आसान बनाएगी और पूरे भारत में अन्य पर्यटन हॉट स्पॉट के साथ-साथ उत्तर बंगाल क्षेत्र के पर्यटन केंद्र भी काफी लाभान्वित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```