विधायक भवेश कलिता ने किया पीएमएवाई-यू के गृह प्रवेश समारोह का उद्धघाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विधायक भवेश कलिता ने किया पीएमएवाई-यू के गृह प्रवेश समारोह का उद्धघाटन






अरुणा अग्रवाल


'प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरांचल ,असम' (पीएमएवाई-यू) की योजना के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा रंगिया के स्थानीय विधायक भवेश कलिता ने रंगिया विधानसभा क्षेत्र के रंगिया पौरसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी विनय मजूमदार और वार्ड नंबर 1 निवासी साहजाहाल हक के नवनिर्मित आवास गृह के गृह प्रवेश समारोह कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। साथ ही उन्होंने इस योजना के माध्यम से रंगिया के वार्ड नम्बर 3 के निवासी मोइनुल हक और वार्ड नम्बर 2 के निवासी जाकिर हुसैन के आवास गृह के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक भवेश कलिता ने बताया कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ हिमंत बिस्व शर्मा के नेतृत्व वाली असम सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थी आवास गृह पाने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के उत्तर कामरूप जिलाध्यक्ष सुबल पाल, रंगिया पौरसभा अध्यक्ष अमरेन्द्र लहकर, पाण्डुरी जिला परिषद के सदस्य लिटन कलिता, रंगिया पौरसभा के सभी सदस्य और पौरसभा अधिकारी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```