दिन मे जलता है स्ट्रीट लाइट, रात मे गूल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दिन मे जलता है स्ट्रीट लाइट, रात मे गूल



दयानंद सिंह


मोरानहाट। कहावत है-अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भांजी टके सेर खाजा।जी हाँ ऐसा ही कुछ मोरान मे देखने को मिलता है।मोरान पौर सभा क्षेत्र में बिजली रहने पर दिन भर स्ट्रीट लाइट जलते मिलेंगे।सरकार जनता को जाग्रत करने के लिए प्रचार प्रसार करती है कि जरूरत भर लाईट जलाएं।एलईडी बल्ब का व्यवहार करें।मगर शाम को अगर बिजली गुल हो गई तो स्ट्रीट लाइट बुझ गई।अर्थात जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।पौरपति और वार्ड पार्षद व्यवसायी प्रतिष्ठानों मे जा जा कर बकाया करों का भुगतान करने तथा पंजीकरण का नवीनीकरण करने साथ ही नयी लाईसेंस बनाने का आह्वान करते हैं।मगर दिन में जलते हुए स्ट्रीट लाइट नजर नहीं आते।पौर सभा निर्वाचन के पहले विद्युत विभाग ने स्ट्रीट लाइटों की बिजली आपूर्ति बन्द कर दी थी।स्थानीय विधायक और मंत्री जोगेन मोहन ने चुनाव के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति शुरु करवाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```