पुलिस ने छह किमी दौड़ाकर बटद्रवा कांड के प्रमुख मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पुलिस ने छह किमी दौड़ाकर बटद्रवा कांड के प्रमुख मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार



दरंग (असम)। नगांव जिला के बटद्रवा थाने पर हमला कर आग लगाने की घटना के एक अन्य प्रमुख मास्टरमाइंट को बीती रात पुलिस ने लगभग छह किमी तक दौड़कर गिरफ्तार किया।

आरोपित की पहचान अलाउद्दीन (28) के रूप में हुई है, जो बटद्रवा पुलिस स्टेशन पर हमले और आगजनी के पीछे के मास्टरमाइंड में से एक है। उसकी गिरफ्तारी रात 11 बजे दरंग जिला के बेसीमारी और दैपाम इलाके के बीच अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र से की गई।

आरोपित घटना के बाद से ही नगांव से भागकर दरंग जिला के मोसिदा में छुपा हुआ था। उसके छुपे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम गुरुवार की शाम 4 बजे से उसे पकड़ने के लिए अभियान आरंभ किया। धूला थाना के ओसी और नगांव पुलिस के सहयोग से चलाए गये अभियान की जानकारी मिलते ही आरोपित भाग निकला।

पुलिस की टीम भी अलाउद्दीन का पीछा करना आरंभ कर दिया। लगभग छह किमी तक पीछाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरूद्ध बटद्रवा थाना में अवैध ड्रग्स की तस्करी और डकैती समेत कई प्राथमिकी दर्ज है।

अलाउद्दीन को धुला थाने में लाया गया। जहां से उसे बटद्रवा कांड के मद्देनजर नगांव पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों एक व्यक्ति की कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में मौत होने के बाद बटद्रवा थाने पर हमला करने के साथ ही उसे आग लगा कर जला दिया गया। जांच में पता चला है कि थाना को जानबूझकर साजिश के तहत जलाया गया। इसमें अवैध ड्रग्स तस्करों का रैकेट एवं अपराधी तत्व शामिल हैं। पुलिस इस मामले में की बेहद संजीदा तरीके से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```