अरुणा अग्रवाल
रंगिया के विधायक तथा हाउसफेड के अध्यक्ष भवेश कलिता ने आज रंगिया महकमा उप-कोषागार के नवनिर्मित कार्यालय भवन का आनुष्ठानिक रूप से उद्धघाटन कर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कलिता ने अपने भाषण में कहा कि नवनिर्मित उप-कोषागार कार्यालय से रंगिया महकमा के लोगों के साथ-साथ विशेष तौर पर महकमा के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सरकारी कामकाज को समयानुसार और सुचारू रूप से करने में सहायक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास को उचित महत्व दिया है। मौके पर विधायक ने कार्यालय की तीन मंजिलों का भी दौरा किया और कोषागार कर्मचारियों को समर्पित भावना के साथ स्वयं को जनता की सेवा में समर्पित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रंगिया महकमा के प्रभारी महकमाधिपति राहुल जावीर सुरेश, कामरूप जिला कोषागार अधिकारी चन्दना गोस्वामी, रंगिया महकमा के सहकारी आयुक्त चंपक डेका, कोषागार अधिकारी हीरामनी बर्मन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उप- कोषागार पदाधिकारी उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें