गुवाहाटी। गुवाहाटी रियलेटर्स एसोसिएशन (जीआरए) की पांचवीं वार्षिक साधारण सभा आज आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास गोयनका, कोषाध्यक्ष पबित्र कुमार डेका तथा संयोजक गौरव अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना की गई। जीआरए के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों से जीआरए की ऑफलाइन सभा आयोजित नहीं हो पाई थी। मगर आज स्थिति सामान्य हो चुकी है। ऐसे में जीआरए को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सभी को एक जुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कोरोना काल के दौरान जीआरए की ओर से अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात सचिव सचिन अग्रवाल ने वर्ष 2021-22 के दौरान संस्था द्वारा किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी सभा के समक्ष रखी। वहीं कोषाध्यक्ष पबित्र डेका ने वर्ष 2021-22 में हुए आय-व्यय का लेखाजोखा रखा जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।
इस साधारण सभा में जीआरए के संस्थापक अध्यक्ष महेश मित्तल, संस्थापक सचिव संजय अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष शैलेश बाहेती तथा निवर्तमान सचिव विकास गोयनका, सीएसआर चेयरमैन गौरव अग्रवाल, पूर्व सयुक्त सचिव सचिन अग्रवाल सहित संस्था के सदस्यों की धर्मपत्नीओं का भी अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर जीआरए के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जिससे संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। साथ ही सदस्यों ने काम-काज के दौरान आने वाली विभिन्न समस्या से भी पदाधिकारियों को अवगत कराया। अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने सभी सदस्यों को आस्वस्थ्य किया कि संस्था अपने सदस्यों के साथ सदैव खड़ी थी, हैं और रहेगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ वार्षिक सभा को विराम दिया गया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें