अरुणा अग्रवाल
आज देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ रंगिया महकमा में भी आतंकवाद विरोधी दिवस का पालन किया गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सरकारी रूप से पालन किये गए इस दिन के अवसर पर आज महकमा प्रशासन और संलग्न विभागों के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने आज आतंकवाद और सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।
महकमाधिपति कार्यालय के बैठक कक्ष में रंगिया के भारप्राप्त म्हकुमाधिपति राहुल जाबिर सुरेश की उपस्थिति में आज आयोजित एक समारोह में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने अहिंसा एवं सहनशीलता की भारतीय परंपरा को कायम रखते हुए समाज में शांति और समन्वय बनाये रखने का शपथ पाठ किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें