शिशु निकेतन विद्यालय का दो दिवसीय बर्षिक समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिशु निकेतन विद्यालय का दो दिवसीय बर्षिक समारोह संपन्न








गुवाहाटी--गुवाहाटी के कुमारपाडा स्थित शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने अपना दो दिवसीय वार्षिक समारोह प्रागज्योति आईटीए केंद्र , माछखोवा में मनाया।
इस समारोह में छात्र-छात्राओं के माता-पिता, विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीना भौमिक ने स्वागत भाषण दिया।उन्होंने विद्यालय के बच्चों की सर्वांगीण विकास की सूचना दी।
इस अवसर पर प्रथम दिन असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। उन्होंने कहा कि वे खुद भी शिशु निकेतन के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्होंने कहा जीवन में नैतिक मूल्यों को सर्वोपरी रखने पर ही विद्यार्थी एक सच्चा नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने कहा स्कूली जीवन में शिक्षक ही बच्चों के आदर्श है ऐसे में बच्चों के आंतरिक गुणों को पहचान कर उन्हें सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ाने का कर्तव्य शिक्षकों पर है।
दूसरे दिन सांसद श्रीमती क्वीन ओजा ने वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आकर कार्यक्रम कीशुरुआत की। उन्होंने मनुष्य जीवन में नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि कहा। उन्होंने बच्चों को भविष्य में एक सच्चा तथा सफल नागरिक बनने का उपदेश दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों में तुलना ना करें तथा सभी बच्चों के गुणों को परखकर उसी रास्ते में उन्हें आगे बढ़ाएं। उन्होंने बच्चों के जीवन में शिक्षकों का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण बताया । जो बच्चों को सही शिक्षा,नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाकर सफल नागरिक बना सकते है।
विद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने अपने प्रेरक शब्दों से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार जैन ने भी इस अवसर पर एक भाषण दिया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा सभी के मन मोह लिए। मुख्य अतिथियों ने सभी कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए उन्हें विद्यालय का मूल्य तथा अथक प्रयास का ही फल बोला और बच्चों को हौसले के साथ आगे बढ़ाने और अपने नैतिक मूल्यों को बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
2021 के कक्षा टॉपर्स को अकादमी पुरस्कार दिए गए। स्कूल पत्रिका 'शिशु ज्योति' का 24वा संस्करण भी इस अवसर प्रकाशित किया गया।
सभी के अथक प्रयासों से वार्षिक समारोह सफल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```