गुवाहाटी--मारवाडी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने हाल ही में हुए नगर निगम के चुनाव में मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित करने वाले गुवाहाटी से दोनों विजयी उम्मीदवार प्रमोद स्वामी और सौरभ झुनझुनवाला को शाखा द्वारा एक सभा आयोजित कर सम्मानित किया। वार्ड नंबर 15 से विजयी पार्षद प्रमोद स्वामी का शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष गौतम गोयनका ने फूलाम गमछा व मोमेंटो के साथ सम्मान किया वहीं वार्ड नंबर 16 से विजयी पार्षद सौरभ झुनझुनवाला का सम्मान शाखा सचिव संदीप सेखानी द्वारा किया गया । दोनों पार्षदों ने अपने वक्तव्य के माध्यम से अपने विचार साझा किए एवं सदस्यो से सीधे सवाल जवाब में दोनों पार्षदों ने नगर निगम से जुड़े कार्यो पर सदस्यो की जिज्ञासाओ को शांत किया गया ।
इसी सम्मान समारोह में शाखा के पूर्व अध्यक्ष कमल रांका द्वारा शाखा के कार्यलय के इंटिरियर डिज़ाइनर दीपक भूरट का भी सम्मान किया गया । सभा का संचालन श्री पंकज जालान ने किया । अंत मे शाखा सचिव संदीप सेखानी ने धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से सभा मे उपस्थित अतिथियों सहित सदस्यों का आभार व्यक्त किया । उपरोक्त जानकारी शाखा के जन संपर्क अधिकारी पंकज फलोदिया ने द्वारा दी गयी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें