गुवाहाटी। कुमारपारा स्थित शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को रवींद्र जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रवींद्र नाथ टैगोर के तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए उनको स्मरण किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका सुष्मिता सिन्हा द्वारा रवींद्र नाथ टैगोर के कार्यों के बारे में एक सुंदर भाषण प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित कविता का सस्वर वाचन किया।कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या रीना भौमिक ने कविगुरु के बारे में एक सुंदर भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा,'कविगुरु ने चाहे प्रत्यक्ष रूप में स्वतंत्रता संग्राम में भाग ना लिया हो, पर परोक्ष रूप में अपने साहित्यों द्वारा उन्होंने सभी को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने तीन-तीन देशों के राष्ट्रगान लिखे है।उनका साहित्य के प्रति अवदान अविस्मरणीय है।'
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, उन्होंने भी इस अवसर पर रवींद्र संगीत का प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें