फरकाटिंग महाविद्यालय ने देश मे 130वां स्थान हासिल किया और राज्य में प्रथम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फरकाटिंग महाविद्यालय ने देश मे 130वां स्थान हासिल किया और राज्य में प्रथम

अमित नागोरी 

आज इंडिया टुडे की सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय की रैंकिंग के घोषणा किए जाने के बाद असम राज्य के गोलाघाट जिले के फरकाटिंग महाविद्यालय में उत्साह का माहौल दिखा । देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह इंडिया टुडे ने कॉलेजों का राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया और सर्वेक्षण में गोलाघाट के फरकाटिंग महाविद्यालय के कला विभाग को देश मे 130 वां स्थान प्राप्त किया और असम राज्य में भी शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी शैक्षण शैली का डंका बजवाया  । 

उक्क्त सर्वेक्षण में कई मापदंडों का विश्लेषण किया गया जिस्मी बुनियादी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा, कॉलेज के शिक्षकों के शिक्षण कौशल, प्लेसमेंट, ऑनलाइन सुविधाएं आदि।

फरकाटिंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अपूर्वा सैकिया ने कहा है कि यह एक सम्मलित प्रयास है और उन्होंने इसका श्रेय महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों को दिया है । 
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें