गोलाघाट: सावन मेला सफलतापूर्वक संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: सावन मेला सफलतापूर्वक संपन्न

अमित नागोरी 

गोलाघाट के अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समेल्लन के सौजन्य से स्थानीय माहेश्वरी भवन में 19 जुलाई को सावन मेला का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उन्नयन आयुक्त अरपा बगलरी ने किया । इस दौरान जिला उन्नयन आयुक्त का अभिनन्दन भी किया गया । 






इस मौके पर कुल 18 स्टाल लगाए गए जो भारत के अन्य राज्य और असम के क़ई स्थानों से थे । इनमे कपड़े , आभूषण , उपहार , राखी , खाद्य सामग्री , साड़िया आदि के स्टाल थे । इस मौके पर महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक स्टाल समाज की एक महिला को निशुल्क प्रदान किया गया । 

 इस मौके पर पेपर बैग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  प्रतियोगिता में प्रथम अर्पिता बजाज , द्वित्य लक्षित बगड़िया , तृतीय यादवी जलान रही । वही मनोरंजन के खेल में अंजू तोदी , अनिता अग्रवाल , प्रमिला चांडक , स्नेहा पृथानी को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शाखा 
अध्यक्ष रितु माहेश्वरी और सचिव पूनम अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया है ।  
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```