दयानंद सिंह
मोरानहाट। सन्1992 में असम चाय मजदूर संघ, मोरान शाखा कार्यालय में
मोरान अंचल के छ: पत्रकारों ने एक बैठक में मोरान प्रेस क्लब की स्थापना की।आज क्लब ने 30वर्ष पूरे किए।सुबह क्लब के सभापति दयानंद सिंह ने सरकार द्वारा प्रदत भूमि पर ध्वजारोहण किया और स्मृति तर्पण सचिव करुणा फूकन ने किया।मुख्य सलाहकार सुभित क्षेत्री ने क्लब के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि जिन छ:लोगों ने स्थापना किया, उनमें से उषारंजन पुराकास्थ(सलाहकार),विनोद फूकन(सभापति)और ड०प्रदीप
हजारीका (कार्यकारी अध्यक्ष) आज हमारे बीच नहीं रहे।उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।एक अमरज्योति महन को रेलवे मे नौकरी के कारण अलग होना पड़ा।दो आज भी (सुभित क्षेत्री और दयानंद सिंह)सक्रिय रूप से जुड़े हैं।हमें तटस्थ रहकर समाचार बनाना है, क्लब का सम्मान नहीं गिरने देना है।सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।लोगों को जोड़ने के लिए साल मे दो सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन करने का आह्वान किया।साथ ही सरकार से प्राप्त 11 लुसा भूमि पर भवन निर्माण करने की सलाह दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें