5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन लगी इतने रुपये की बोली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन लगी इतने रुपये की बोली

देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी जारी है। मंगलवार (26 जुलाई) को दूरसंचार मंत्रालय ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू की। नीलामी की यह प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। पहले दिन की स्पेक्ट्रम नीलामी पर सरकार की ओर से बताया गया है कि  5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान कंपनियों ने उम्मीद से बढ़कर बोलियां लगाईं है।

सरकार की ओर से बाताया गया है कि नीलामी के पहले दिन हुए चार राउंड की बिडिंग में सरकार को 1.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां मिली हैं। 

पहले दिन की स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत में हो रही पहली नीलामी में पहले ही दिन कांपनियों की ओर से लगाई गई बोलियों ने 1.45 लाख का आंकड़ा छू लिया है। 26 जुलाई 2022 को सुबह दस बजे शुरू हुई 5जी स्पेक्ट्रम की  नीलामी प्रक्रिया में पहले दिन शाम छह बजे तक चार राउंड में बोलियां लगाई गईं। इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि अगर बोली लगाने वालों बीच और स्पेक्ट्रम की मांग बची रही तो नीलामी बुधवार को भी जारी रहेगी। 

15 अगस्त तक 5जी स्पेटक्ट्रम ऑक्शन की प्रक्रिया पूरा करना चाहती है सरकार 

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन 700 Mhz बैंड फ्रीक्वेंसी के लिए बोलियां मिली हैं। वैष्णव ने कहा कहा है कि मंत्रालय इस साल 15 अगस्त से पहले नीलामी प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है, ताकि इसी साल सितंबर से अक्टूबर महीने तक देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत की जा सके। 

नीलामी प्रक्रिया में तीन बड़े मोबाइल सेवादाताओं के अलावा अदाणी समूह की अदाणी डेटा नेटवर्क्स भी हिस्सा ले रही है। अदाणी ग्रुप के अलावा रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया भी स्पेक्ट्रम्स की बोली लगाएंगे। इस नीलामी में कुल 72 गीगाहर्ट्ज एयरवेव की बोली लगेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें