असम में एलपीजी सिलेंडरों की कमी होने की संभावना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में एलपीजी सिलेंडरों की कमी होने की संभावना

गुवाहाटी। सोमवार से अनिश्चितकाल तक पूर्वोत्तर के सात रसोई गैस प्रकल्प से परिवहन सेवा बंद रहेगा। जिसको लेकर राज्य में रसोई गैस की किल्लत आने वाले समय में हो सकती है।

पूर्वोत्तर के पैक्ड एलपीजी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकाल तक परिवहन सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि आईओसीएल यहां के स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के साथ भेदभाव कर रही है। जिसको लेकर हम उत्तर गुवाहाटी, मिर्जा, तिनसुकिया, बंगाईगांव, डिमापुर सिलचर और दुलियाजान बॉटलिंग प्लांट से परिवहन सेवा पूरी तरह बंद रखेंगे।

परिवहन सेवा बंद होने की वजह से राज्य में रसोई गैस की किल्लत हो सकती है। एसोसिएशन ने आइओसीएल से मांग किया है कि हमारी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए अन्यथा आने वाले समय में हम अनिश्चितकाल के लिए अपना परिवहन बंद रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें