कामरूप मेट्रो गर्ल्स टीम को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम का अवॉर्ड
गुवाहाटी। हाल ही मे दुलियाजान के बिहुतोली में आयोजित रोल बॉल टूर्नामेंट में गुवाहाटी की लड़कियों का दबदबा दिखा। कामरूप मेट्रो गर्ल्स टीम ने स्वर्णपदक जीता। गुवाहाटी की लड़कियों ने टूर्नामेंट में खेले गए दुलियाजान और गुवाहाटी के बीच रोमांचक मैच के साथ 20 जुलाई को संपन्न हुआ। जिसमे गुवाहाटी के वायज अंडर 17 टीम ने बाजी मारी।
वहीं कामरूप मेट्रो गर्ल्स टीम ने अंडर 17 और अंडर 14 दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत कर जिले को गौरंवावित किया। प्रतियोगिता में असम के 10 जिले की टीमों ने भाग लिया। कामरूप मेट्रो गर्ल्स टीम को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम का अवॉर्ड भी मिला। टीम को कोच अपलोक बरुआ के नेतृत्व में गई कामरूप मेट्रो गर्ल्स टीम में प्रियांशी हरलालका, रिधिका शर्मा, ताशी रूंगटा, जसमेत्ता महंत, धनिष्ठा कश्यप, प्रतीक्षा, साँची रूंगटा और लिजा बसफोर शामिल थीं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें