रंगिया का अग्रणी स्वैच्छासेवी संगठन "गरीब नंदन जनकल्याण समिति" कई वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों में लगा हुआ है। वही इसबार समिति के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर सहायता का हाथ बढ़ाने के अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में रंगिया सिविल अस्पताल के सहयोग से अभिज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बाढ़पीड़ितों के इलाज के साथ दवाओं का मुफ्त वितरण किया। शिविर में बहुत सी संख्या में ग्रामीणों और बाढ़ पीड़ितों ने अपना इलाज मुफ्त करवाया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विपुल कलिता और मुख्य अतिथि युवा नेता लिटन कलिता, उदियाना गांव के ग्राम प्रधान उवेशिफ सैकिया, डॉ. मुश्ताक मुख्तियार, फार्मासिस्ट दिलवर हुसैन, खगेन कलिता, नचिव अहमद, नयन कलिता, मईनुल हक सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
!->
गरीब नंदन जनकल्याण समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें