बुलडोजर चलाना केवल टीआरपी, इंसाफ नहीं : गौरव सोमानी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बुलडोजर चलाना केवल टीआरपी, इंसाफ नहीं : गौरव सोमानी

गुवाहाटी। डिब्रूगढ़ में हुए विनीत बगड़िया आत्महत्या मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है। अखिल भारतीय प्रोफेशनलस कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव गौरव सोमानी ने घटना के पंद्रह दिनों के बाद भी अपराधियों को पकड़ने में असम पुलिस कि अक्षमता और दोषियों को पकड़ने में असमर्थता के लिए असम पुलिस पर भारी हमला किया है। सोमानी ने एक बयान में कहा कि बिनीत बगड़िया का परिवार और असम की पूरी जनता को न्याय और इस मामले के मुख्य आरोपी को मौत की सजा का इंतजार कर रही है l डिब्रूगढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी के केवल तबादले के अलावा, असम सरकार परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे कोई कार्रवाई करने में पूरी तरह से विफल रही है। सोमानी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के आधार पर एक आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ने को न्याय नहीं माना जा सकता। "अगर अभी नहीं या बाद में हो सकता है कि बुलडोजर से तोड़े घर के परिवार के सदस्यों को सरकारी मानदंडों के तहत फिर से घर बनाने के लिए अदालत की कानूनी अनुमति मिल जाएगी"। इसलिए इस तरह की कार्रवाई से केवल TRP मिलती है, JUSTICE नहीं।

सोमानी ने कहा कि हम सरकार को आखिरी अल्टीमेटम देते हैं कि वह मामले को गंभीरता से ले और मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें, वरना हम सड़कों पर उतरेंगे। सोमानी ने नागरिक समाज से और अधिक सतर्क रहने और कानूनी कार्यवाही और पुलिस जांच पर कड़ी नज़र रखने की भी अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```