मोरानहाट: अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सरोवर प्रांगण में वृक्षारोपण: - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सरोवर प्रांगण में वृक्षारोपण:

दयानंद सिंह
मोरानहाट। असम सरकार ने पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण की मूहिम चलाई है।अच्छी बात है, जलवायु, मौसम और तापमान में आ रही बदलाव और प्रकृति में सन्तुलन बनाने के लिए।दूसरी ओर जल के गिरते स्तर की और भविष्य में जल की होने वाली किल्लत की ओर आमजन की ध्यान आकर्षित करने के लिए अमृत सरोवर योजना लागू किया गया है।मोरान रवि षष्ठी सरोवर प्रांगण में 15 अगस्त को मोरान पौर सभा द्वारा अमृत सरोवर कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कल प्रसाशन द्वारा सरोवर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।रवि षष्ठी सरोवर के संचालन समिति के सभापति और सचिव क्रमशः गोपाल पांडे और विजय साहु ने प्रसाशन को धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें