ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से 22 अगस्त से 5 सितंबर तक गोलाघाट जिले के कुछ हिस्सों में लोड शेडिंग की संभावना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से 22 अगस्त से 5 सितंबर तक गोलाघाट जिले के कुछ हिस्सों में लोड शेडिंग की संभावना

अमित नागोरी 

 एजीसीएल के टेटेलिटल ग्रिड सब-स्टेशन (132 केवीए) के तहत बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के मद्देनजर एपीडीसीएल गोलाघाट विद्युत उपखण्ड-2 के अंतर्गत 33/11 केवीए उपकेन्द्र, जोनाकी नगर उपकेन्द्र, गणकपुखुरी उपकेंद्र , लेटेकु उपकेन्द्र , फोलनगनी उपकेंद्र में 22 अगस्त से 5 सितम्बर तक  के सभी फीडरों में सबसे ज्यादा बिजली के उपयोग (शाम 6 बजे से रात 10 बजे) के दौरान लोड शेडिंग की उम्मीद है।

लोड शेडिंग का असर कमरबंधा, कचारीहाट, राईडिंगिया, बचाकुमार गांव, जोनाकी नगर, काबरू गांव, कचुगांव, पुलीबर, बोगरीजेंग, ट्रिबेनी, हाथीखोवा, काकोडोंगा, महिमा, डोलाखोरिया, दक्षिणहेंगेरा, नराकोवार, हलमिरा , आधारसत्र, दोरिया, गोलामपट्टी, जुगीबारी, गणक पोखरी, ढेकियाल, मोरांगी, बुकियाल, लेटेकुजन, फलंगी, बोगिजान और रंगाजान के इलाकों पर पड़ेगा । इस दौरान कासोमारी सब-स्टेशन के कई इलाके भी प्रभावित होने की आशंका है । बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इन दिनों विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें