पार्षद प्रमोद स्वामी ने ए टी रोड के मरम्मत कार्य शुरू होने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पार्षद प्रमोद स्वामी ने ए टी रोड के मरम्मत कार्य शुरू होने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार



गुवाहाटी। पिछले कुछ दिनों से एटी रोड में सड़क के गड्ढों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। नगर वासियों को टूटी सड़क की वजह से अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कल (शनिवार) से एटी रोड के मरम्मत का कार्य शुरू हुआ जिसके बाद स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया। मरम्मत कार्य शुरू होने पर पार्षद प्रमोद स्वामी ने खुशी जाहिर करते हुए सबसे पहले मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का आभार प्रकट किया। स्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ असम सरकार में कैबिनेट मंत्री अजंता नेओग व अशोक सिंघल सहित स्थानीय विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य भी आभार के पात्र है। राइज प्लस के साथ हुई बातचीत में पार्षद स्वामी ने कहा कि उन्होंने विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य को पूर्व में एटी रोड सहित एचबी रोड, एमएस रोड, टीआरपी रोड, एसआरसीबी रोड व अन्य सड़कों की सुचि दी थी जो पीडब्लूडी बिभाग को भेजी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें