लखीमपुर में बिक्री हो रहा है हिंदुस्तान लीवर का नकली सामान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में बिक्री हो रहा है हिंदुस्तान लीवर का नकली सामान

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

हिंदुस्तान लीवर कंपनी के कुछ प्रतिनिधियों ने विश्वस्त सूत्रों के आधार पर अचानक छापा मारकर हिंदुस्तान लीवर के नकली सामानों को जप्त किया । लखीमपुर शहर के ठाकुरबाड़ी रोड में स्थित जीएस ट्रेडर नाम के दुकान से   नकली हिंदुस्तान लीवर के सामान जप्त किए गए ।एसजीएस ट्रेडर्स के मालिक गौरीशंकर तपाडिया नामक व्यापारी है जो इस जालसाजी के धंधे में शामिल है । हिंदुस्तान लीवर के बिक्री होने वाले जाली सामानों में  10 रूपये कीमत का सर्फ एक्सेल, डॉब बेबी साबुन , डव शैंपू इत्यादि शामिल है ।इसी प्रकार लगातार छापामारी  के क्रम में  सिलोनीबारी  स्थित एस स्टोर जिसका मालिक अब्दुल सलाम तथा इस्लाम स्टोर जिसका मालिक इमरा कुल इस्लाम नामक व्यक्ति है ,इन दोनों के दुकानों  से भी हिंदुस्तान लीवर के नकली सामान पकड़े गए ।विशेष उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान लीवर के बिक्री में अचानक हो रही गिरावट को देखते हुए कंपनी के कान खड़े हो गए ।फलस्वरुप कंपनी ने अपने विभागीय गुप्त चरो को बाजार में दौड़ाया कई जगहों पर छापे मारे गए जिसमें लखीमपुर के ये तीन व्यवसाई भी हिंदुस्तान लीवर के नकली समान बिक्री करते रंगे हाथों पकड़े गए। इस नकली सामान के विक्रेताओं के ऊपर भारतीय दंड विधान के तहत सिलोनीबारी और लखीमपुर पुलिस थाने में हिंदुस्तान लीवर के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```