लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने आंखों का मुफ्त केटरेक्ट ऑपरेशन करवाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने आंखों का मुफ्त केटरेक्ट ऑपरेशन करवाया

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने गत 24 जुलाई को मेनोका टी इस्टेट कुमरीकाटा में एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया था I इस शिविर में शंकरदेव नेत्रालय के सौजन्य से 11 सदस्यों की टीम ने 119 लोगों की आंखों की जांच की थी, जिनमें से 39 लोगों को कैटरेक्ट की समस्या पाई गई थी I आज क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका के प्रयत्नों से  "दृष्टिदान" कार्यक्रम के अंतर्गत उन मरीजों में से 27 मरीजों का शंकरदेव नेत्रालय के वरिष्ठ डाक्टरों द्वारा दोबारा गहरी जांच के बाद 18 मरीजों को ऑपरेशन के उपयुक्त पाया गया अतः आज सिर्फ 18 मरीजों का ही मुफ्त ऑपरेशन किया गया I इस कार्यक्रम की संयोजक लायन रूपा गग्गड रही I क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि क्लब की अध्यक्ष बेला नाउका एवं कोषाध्यक्ष अपर्णा अग्रवाल सहित  शंकरदेव नेत्रालय के डॉक्टरों की देखरेख में सभी 18 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ एवं सभी मरीजों ने क्लब  एवं नेत्रालय का आभार व्यक्त किया I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें