लायंस क्लब प्रेरणा लखीमपुर ने लीलाबाड़ी एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रहरीयों के साथ मनाया रक्षाबंधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब प्रेरणा लखीमपुर ने लीलाबाड़ी एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रहरीयों के साथ मनाया रक्षाबंधन

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लायंस क्लब प्रेरणा लखीमपुर ने रक्षाबंधन के अवसर पर लीलाबाड़ी एयरपोर्ट स्थित सी आई एस अफ बटालियन के सुरक्षा प्रहरियों को राखी बाँध कर इस त्यौहार को मनाया। इस अवसर पर लायन ज्योत्सना मेढक, लायन भारती फुकन,लायन मंदिरा चालिहा,लायन मंदिरा हजरिका,लायन झरना नेगते,लायन उर्मिला दिनोदिया,लायन संगीता पटवारी,लायन अंजु बजाज ने जवानों एवं अधिकारियों को तिलक लगाकर राखियां बांधी एवं मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर लायन    सदस्याओं ने देशभक्ति के गीत गा कर सुरक्षा प्रहरियों का दिल जीत लिया।इस अवसर पर आयोजित सभा को सी आई एस ऑफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री उज्जवल मंडल, निरीक्षक श्री बिमल चन्द्र दास , लायन ज्योत्सना मेडक व लायन उर्मिला दिनोदिया ने सम्बोधित कर रक्षाबंधन की बधाई दी।यह कार्यक्रम हेड कांस्टेबल श्री देव आशीष मंडल के सहयोग से व्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया। इसी के साथ लायन सदस्याओं ने लीलाबाड़ी स्थित मैत्री आश्रम जाकर वहां रह रही मातृ शक्ति को राखी बांधी व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत वहां तिरंगे झंडे वितरण किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें