श्री दिगंबर जैन विद्यालय ने तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री दिगंबर जैन विद्यालय ने तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया

 


गुवाहाटी। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में श्री दिगंबर जैन विद्यालय ने तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया। जिसको मुख्य अतिथि गुवाहाटी नगर निगम के पार्षद प्रमोद स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर ए टी रोड महावीर भवन से रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा ए टी रोड,तीन नंबर गेट, एसआरसीबी रोड, फैंसी बाजार एचबी रोड, एमएस रोड होते हुए महावीर धर्म स्थल में समापन हुई। जहां गुरु मां विंध्य श्री माता ने स्कूल के शिक्षकों एवं छात्रों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पहले तेरापंथ भवन के सामने से तिरंगा यात्रा के गुजरने के समय तेरापंथ धर्म स्थल में विराजित समणी वृंद ने भी तिरंगा यात्रा का अवलोकन कर अपना आशीर्वाद दिया। तिरंगा यात्रा में दिगंबर जैन विद्यालय के मंत्री एवं अपने जीवन में भारत के आजादी उत्सव के अलावा आजादी के रजत, स्वर्ण और अमृत महोत्सव जैसे समारोह को देखने वाले वरिष्ठ साहित्यकार कपूर चंद जैन उपस्थित थे। इसके अलावा दिगंबर जैन विद्यालय के अध्यक्ष हंसराज रारा, दिगंबर जैन पंचायत के मंत्री वीरेंद्र सरावगी, भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जैन होमियो औषधालय के मंत्री विजय कुमार पांडया, जैन पंचायत के संयुक्त मंत्री जय कुमार छाबड़ा, रेहाबाड़ी चंद्रप्रभ चैत्यालय के मंत्री सुभाष बड़जात्या, सुुरेेश कासलीवाल,अशोक गंगवाल ,राम चंद्र सेठी, जय कुमार सेठी, संजय रारा उपस्थित थे। विद्यालय के संयुक्त मंत्री ताराचंद ठोलिया ने तिरंगा यात्रा का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि ठोलिया ने आजादी के अमृत महोत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए आजादी के लिए हुए शहीदों को याद किया। तिरंगा यात्रा में स्कूल के शिक्षक और छात्रों ने बड़े ही जोश से हिस्सा लिया। फैंसी बाजार चार अली पर तीन रंग के गुब्बारों को हवा में उड़ाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें