फैंसी बाजार के चाय गली नुक्कड़ पर खतरे को आमंत्रण देता गड्ढा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार के चाय गली नुक्कड़ पर खतरे को आमंत्रण देता गड्ढा

 


गुवाहाटी। गुवाहाटी का बिजनेस हब कहा जाना वाला फैंसी बाजार भी विभिन्न समस्याओं से झूज़ रहा है। जिनमें एक समस्या फैंसी बाजार के शनि मंदिर चौराहे से चाय गली में घूमते ही सबसे पहले आपको बाएं तरफ नाली पर बना हुआ एक गड्ढा दिखाई देगा। जो कि प्रत्यक्ष रूप से खतरे को आमंत्रण देता है। यह गड्ढा हाल ही में बना हुआ नहीं है। गत वर्षों से इस गड्ढे को हर आने जाने वाले अपनी नजरों से देखते हैं। चाय गली की ओर घूमने वाले वाहन भी यदा-कदा इन गड्ढों में फंस जाते हैं। फिर भी नगर निगम द्वारा इस गड्ढे को नजर अंदाज किया जा रहा है। फैंसी बाजार की हृदय स्थली शनि मंदिर चौराहे पर अति व्यस्ततम जगह पर यह गड्ढा खतरे को आमंत्रण दे रहा है। इस बीच नगर निगम के चुनाव भी संपन्न हो गये एवं पार्षद अपने-अपने कार्य में भी सक्रिय हो चुके हैं। लेकिन इस गड्ढे को सुधारने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। अगर तुरंत इस समस्या पर संज्ञान नहीं लिया गया तो किसी दिन भयंकर दुर्घटना के बाद ही नगर निगम को इसकी सुध आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें