90 के दशक वाले मां-बाप के सामने 2022 आते-आते उनके 'टीनएज' बच्चे चुनौती बन गए हैं। जवानी की ओर बढ़ती इस उम्र में 'किक' पाने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। रोमांच, थ्रिल और सस्पेंस उनको फिल्मों में नहीं बल्कि जिंदगी में चाहिए और यही जिज्ञासा उनसे अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करवा देती है, जिसका खामियाजा पूरे समाज को उठाना पड़ता है।
मोहाली वीडियो कांड इसका जीता जागता नमूना है। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा वीडियो सामने आया है। इससे पहले 2004 डीपीएस एमएमएस कांड और फिर 2020 में बॉयज लॉकर रूम ने भी देश को हिलाकर रख दिया था।
चंडीगढ़ के एक निजी विश्वविद्यालय में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल हो गए। ये वीडियो हॉस्टल में ही रहने वाली एक लड़की ने बनाए थे और अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजे थे। शनिवार आधी रात को हॉस्टल की छात्राओं ने लड़की को वीडियो बनाते हुए पकड़ा, जिसके बाद बवाल मच गया और मामला सुर्खियों में आ गया।
विश्वविद्यालय में नहाते हुए कुछ छात्राओं का वीडियो सामने आने के बाद कैंपस के जबरदस्त प्रदर्शन और हंगाम हुआ। इसके पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें वीडियो बनाने वाली लड़की, उसका ब्वॉयफ्रेंड और एक दोस्त भी शामिल है। खबर है कि देर रात प्रदर्शन खत्म हो गया है और विश्वविद्यालय को छह दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं हॉस्टल वॉर्डन को भी हटा दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें