दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान थाना प्रभारी ने ने अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को धर दबोचा।पुलिस को सूचना थी कि डिब्रूगढ़ के आनलाइन मार्केटिंग डिलीवरी हब से किमती सामानों की चोरी हो रही है।लेकिन ग्राहक एमेजॉन या फ्लिपकार्ट पर ठगी का आरोप लगाते रहे हैं।कंपनियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से जांच का अनुरोध किया था।इसी सिलसिले में सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से चोरी के लेपटॉप, मोबाइल सहित बहुत सी सामग्रियां बरामद हुई।पुलिस ने बताया कि विष्णु गोगोई और बिजित गोगोई का घर लाहोवाल मे है जबकि तीसरे युवक मृदुल हैंडिक का घर डिब्रूगढ़ है।तीनों डिलीवरी हब के अस्थायी कर्मचारी थे।अभी और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें