रंगिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता; प्रबंचना से लूटपाट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता; प्रबंचना से लूटपाट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

अरुणा अग्रवाल

नाटकीय ढंग से लुटता था नौकरी करने वाली महिलाओं को

लंबे समय से प्रबंचना से लूटपाट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में रंगिया पुलिस ने सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया युवक रंगिया तथा इसके आसपास के इलाकों में नौकरी करने वाली महिलाओं को घर तक पहुँचा देने की चाल से लूटपाट की घटना को अंजाम देता आ रहा है। जिसे शनिवार को रंगिया पुलिस ने नलबाड़ी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए प्रबंचक युवक का नाम सत्यजीत डेका बताया गया है जो नलबाड़ी के निकटवर्ती मदन मोहन खोखवा गाँव मे अपने ससुर के घर रहता है। जिसनें कुछ दिनों पहले रंगिया के उदियाना में कर्मरत एक शिक्षिका को केंदुकोना स्थित उसके घर पहुँचा देने की चाल से उसकी बेग लेकर फरार हो गया। बताया गया है कि शिक्षिका के बेग में नगद 60 हजार रूपयों के अलावा विद्यालय के महत्वपूर्ण कागजात थे। इसके बाद भुक्तभोगी शिक्षिका ने इसकी शिकायत रंगिया थाने में दर्ज कराई थी। रंगिया पुलिस ने केश की छानबीन करते हुए शनिवार को नलबाड़ी पुलिस के सहयोग से प्रबंचक लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें