गोलाघाट: शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन



अमित नागोरी 

गोलाघाट माहेश्वरी महिला संगठन के सौजन्य से स्थानीय माहेश्वरी भवन प्रांगण में शिक्षक दिवस का आयोजन किया और समाज के कई शिक्षकों का अभिनन्दन किया । इस दौरान कार्यक्रम की शुरुवात महेश वन्दना से हुई जिसे रंजना बिन्नानी , विमला काबरा , कुसुम बजाज ने ; गुरु वन्दना विमला काबरा द्वारा प्रस्तुत किया गया । वही रंजना बिन्नानी द्वारा एक कविता प्रस्तुत किया गया । 

इस मौके पर गोलाघाट के शिक्षकों में ओम प्रकाश शर्मा , अंजना शर्मा , मल्लिका खण्डेलवाल , टीना खण्डेलवाल , सुमित्रा बजाज , सुशील शर्मा , शिखा शर्मा , अमित नागोरी को मंच पर आसन ग्रहण किया गया और सभी का अभिनन्दन किया गया । इस दौरान विधिवत विधार्थियो ने उपस्थित शिक्षकों के चरण धोकर , पोंछकर , तिलक लगाकर आरती की । सभी उपस्थित शिक्षकों ने अपने मनोविचार प्रकट किया । सभी ने माँ को महत्व देते हुए कहा कि माँ ही पहली शिक्षक होती है । 

इस मौके पर गोलाघाट माहेश्वरी सभा के सचिव राजेन्द्र प्रसाद चांडक , माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा रंजना बिन्नानी , सचिव विमला काबरा , उषा बिन्नानी , राधा बिन्नानी ,ललिता चांडक , सरला बजाज , कुसुम बजाज , अहिल्या मल्ल , सुनीता बजाज , शारदा मल्ल , गीता चितलांगिया , मीना नागोरी आदि उपस्थित रहे । रंजना बिन्नानी द्वारा स्वरचित गीत प्रस्तुत किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```