होजाई: प्रतिमा विसर्जन के साथ सात दिवसीय गणेशोत्सव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: प्रतिमा विसर्जन के साथ सात दिवसीय गणेशोत्सव संपन्न

निखिल कुमार मुन्दडा

होजाई। होजाई व्यवसायी गणपति पूजा उद्यापन समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ । उत्सव का शुभारंभ 30 अगस्त को हुआ था । सात दिवसीय उत्सव के दौरान ऋद्धि सिद्धि के दाता देवों में प्रथम पूण्य भगवान गणेश का सहस्रावली पाठ हुआ । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण ने प्रसाद लेकर अपने को पुण्य का भागी समझा । इस दौरान नगर परिक्रमा भी की गई , जो सार्वजनिक कालीबाड़ी में जाकर समाप्त हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें