इंदौर एयरपोर्ट पर पति बोला- पत्नी का बैग अच्छे से चेक करना इसमें बम है.., फिर तो आ गई शामत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इंदौर एयरपोर्ट पर पति बोला- पत्नी का बैग अच्छे से चेक करना इसमें बम है.., फिर तो आ गई शामत

अक्सर हमने देखा है कि कुछ लोग मजाक-मजाक में ऐसा बोल देते हैं जो उनपर भारी पड़ा जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को बैग में बम होने का मजाक खासा भारी पड़ गया। 

दरअसल, हुआ ये कि एक परिवार देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कहीं जा रहा था। इस दौरान सीआइएसएफ के जवान सभी का सामान चेक करते हैं। तो जवान एक महिला का बैग चैक कर रहा था तभी उसका पति मजाक में बोला कि पत्नी के बैग को अच्छे से चेक करना इसमें बम है।

हवाई अड्डे पर अधिकारी सतर्क हो गए
बस इतना कहा था कि इंदौर हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार को एक जगह बैठाकर पूछताछ की फिर उनके सामान की तलाशी ली। इतना ही नहीं उनकी फ्लाइट भी छूट गई। परिवार को माफीनामा लिखकर देना पड़ा और सुरक्षाकर्मियों ने हवाई अड्डे से उनको लौटा दिया। हवाई अड्डे के निदेशक सीवी रवींद्रन ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी कि एक व्यक्ति सोमवार रात हवाईअड्डे पर पहुंचा और सुरक्षा जांच के दौरान मजाक में कहा कि उसके सामान में एक बम है, जिसके बाद हवाई अड्डे पर अधिकारी सतर्क हो गए।

तीनों की फ्लाइट भी छूट गई
आगे उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने उनकी और उनके सामान की गहन जांच की और उनसे पूछताछ भी की। वह व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ यात्रा कर रहा था। पूछताछ के दौरान, आदमी ने अपने गैर जिम्मेदाराना कृत्य के लिए माफी मांगी और उसके सामान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया, रवींद्रन ने कहा, तलाशी और पूछताछ के कारण, तीनों की फ्लाइट भी छूट गई।

हवाई अड्डे के पुलिस थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने परिवार को हवाईअड्डे से बाहर जाने की अनुमति तभी दी जब व्यक्ति ने लिखित माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मामला जांच के लिए पुलिस को नहीं सौंपा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें