फैंसी बाजार के एसआरसीबी रोड चाय गली नुक्कड़ पर चोरी की वारदात - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार के एसआरसीबी रोड चाय गली नुक्कड़ पर चोरी की वारदात



गुवाहाटी। असम का बिजनस हब कहा जाने वाला फैंसी बाजार की हृदय स्थली एवं अत्यंत व्यस्ततम व्यापारीक क्षेत्र एसआरसीबी रोड में सोमवार रात को गौरव मेटल स्टोर नामक कांसे व पीतल बर्तनों की एक दुकान में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रात को बड़े ही आराम से शटर के दोनों तालो को कटर से काटकर एक तरफ के शटर को थोड़ा सा उठा कर अंदर प्रवेश किया। इस कार्य में उन्हें काफी देर भी लगी होगी। लेकिन किसी भी राह चलते अथवा पुलिस के गश्ती दल की नजर इस ओर नहीं पड़ी। चोरों ने अंदर प्रवेश कर केस बॉक्स में रखी सारी रकम के अलावा पूजन के लिए रखे हुए चांदी के सिक्कों पर भी हाथ साफ कर लिया। इसके अलावा कासें  और पीतल के कई बर्तन भी ले उड़े ।जगह-जगह अलमारी के ताले तोड़कर दरवाजे खोल कर कई सामान ले गए। सुबह सबेरे सैर पर निकले चाय गली के सचेतन नागरिक हर्ष अजीतसरिया को एक टैक्सी ड्राइवर ने फोन कर इस वारदात की खबर दी तो हर अजीतसरिया घटनास्थल पर उपस्थित होकर तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन ,पुलिस मुख्यालय एवं मकान के मालिक अरुण सरावगी को फोन करने के साथ-साथ पत्रकारों को भी इसकी जानकारी दी। पान बाजार पुलिस का गश्ती दल काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अपने वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पान बाजार थाना प्रभारी ने शटर को खोलकर दुकान के अंदर निरीक्षण करने का आदेश दिया। इसके पश्चात शटर को तोड़कर जब अंदर प्रवेश करें किया गया तो चोरी की वारदात के नुकसान के बारे में पता चला। प्रतिष्ठान के मालिक अरुण सरावगी ने थाने में इसकी प्राथमिक दर्ज करवा दी है एवं पुलिस जांच में जुट गई है। यहां सवाल यह उठता है कि फैंसी बाजार की हृदय स्थली और एसआरसीबी रोड और चाय गली के नुक्कड़ पर आराम से इस तरह चोरी की वारदात होना एक चिंता का विषय है। साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा होता है। रात्रि को पुलिस की गश्ती गाड़ी कई बार इस इलाके से गुजरी होगी मगर उन्हें भी इस वारदात के बारे में पता नहीं चल पाया। गौरव मेटल के आस-पास बड़े-बड़े मार्केट अवस्थित हैं। प्रत्येक मार्केट में एक रात्रि चौकीदार की व्यवस्था होती है। मगर किसी को भी चोरी की वारदात का अंदेशा नहीं रहता है।  रात्रि चौकीदार सतर्क नही रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें