पूजा माहेश्वरी
श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कार्यक्रम भी हुए संपन्न ।
नगांव - त्यागमूर्ति तपस्वी महादानी महर्षि दधीचि की जयंती धूमधाम के साथ श्री दाधीच परिषद नगांव जिला समिति के तत्वधान में शक्ति और भक्ति के साथ अपने कई कार्यक्रमो के साथ मनाई गई। प्रातः श्री कृष्णआश्रम शिव मंदिर से लोहिया भवन तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में दाधीच समाज की महिलाओं ,युवकों , बुजुर्गों और बच्चों ने अपने- अपने गणवेश में भाग लेते हुए यात्रा को गरिमामय बना दिया और कलश यात्रा को आयोजन स्थल लोहिया भवन में विराम दिया गया। कलश यात्रा को सफल बनाने में पंडित विजय दाधीच, धनेश दाधीच और राज कुमार दाधीच का योगदान सराहनीय रहा। लोहिया भवन में इसके पश्चात पवित्र जल से महाशिव अभिषेक किया गया। कार्यक्रम की इस कड़ी में मंगल पाठ का आयोजन संपन्न हुआ और मां दधिमती के जीवनी का संगीतमयी गुणगान श्री मती आभा दाधीच,श्री मती डिंपल दाधीच, श्री मती ऋतु दाधिच के साथ समाज की अन्य महिलाओं ने भव्य रुप से सजे महर्षि दधीचि , भगवान गणेश और मां दधिमती की प्रतिमूर्ति वाले दरबार में प्रस्तुत किया। मंगल पाठ को संपन्न करवाने में श्री मती आभा दाधीच, श्री मती डिंपल दाधीच, श्री मती ऋतु दाधीच,श्री मती सुषमा दाधीच,श्री मती रेखा दाधीच और श्री मती सुशीला दाधीच का योगदान सराहनीय रहा।श्री दाधीच परिषद नगांव जिला समिति के अध्यक्ष जुगल दाधीच की अध्यक्षता में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम के क्रम में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों के रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति में दाधीच समाज के उपस्थित बच्चों ने क्रमश:दृष्टि,आरती,अक्षरा, जैशीका, मनन, सैलजा, रितिका, काव्या,नव्या, रिदांशी और कार्तिक दाधीच ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले भजनों के कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक पवन दाधीच द्वारा श्री गणेश वंदना के साथ किया गया जिसके पश्चात प्रभुप्रकाश दाधीच,परमेश्वर दाधीच,धनेश दाधीच,दर्श दाधीच,नेहा दाधीच,विशाल दाधीच,चैतन्य दाधीच,प्रदीप दाधीच और विनीता दाधीच ने अपने अपने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिषद द्वारा इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में उच्च अंक लेकर और नई उपलब्धि हासिल करते हुए समाज का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी जिसमें चैतन्य दाधीच,हर्ष दाधीच,सिदार्थ दाधीच,अनुष्का दाधीच,रितिका दाधीच,राजा दाधीच और पलक दाधीच शामिल थे उनका सम्मान किया गया और परिषद के तरफ से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। महर्षि दधीचि जयंती को सफल बनाने में जुगल शर्मा अध्यक्ष, पवन शर्मा उपाध्यक्ष,अशोक शर्मा सचिव, वेणुगोपाल शर्मा कोषाध्यक्ष, के साथ पंडित शिवकुमार दाधीच,सांवरमल दाधीच,रमेश दाधीच, केसरचंद दाधीच,,पंकज दाधीच,,ललित दाधीच,,सचिन दाधीच, सैलेंद्र दाधीच,अमित दाधीच के साथ सभी दाधीच बंधुओं का योगदान सराहनीय रहा। अंत में प्रसाद ग्रहण करने के साथ कार्यक्रम का समापन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने पर परिषद के अध्यक्ष जुगल शर्मा ने सभी को अपनी तरफ से धन्यवाद देते हुए अपनी प्रशंसा व्यक्त की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें