युवा समाज सेवी कमल आलमपुरिया की अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

युवा समाज सेवी कमल आलमपुरिया की अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

पूजा माहेश्वरी

कृतज्ञ समाज ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई ।

नगांव - शहर के जाने-माने युवा समाजसेवी और व्यवसाई कमल आलमपुरिया का रविवार को आकस्मिक निधन होने के बाद  उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे और सोमवार को अंत्येष्टि क्रिया से पहले उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा । आच्युत रेसिडेंट के निचे तील भर की जगह नहीं थी । मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय सभा के पदाधिकारियों ने भी कमल आलमपुरिया के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।अंत्येष्टि क्रिया शहर के मिलनपुर स्थित भूतनाथ श्मशान में संपन्न हुई। मुखाग्नि उनके बेटे उमंग आलमपुरिया ने दी ।इससे पहले उनके निवास स्थान अच्युत रेजीडेंसी में कमल आलमपुरिया अमर रहे के नारों के साथ कृतज्ञ समाज ने उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की । जिसमें श्री मारवाडी पंचायत,अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच नगांव,मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा, मारवाडी युवा मंच शिखर शाखा, श्री गोपाल गौशाला, मारवाड़ी सम्मेलन,नगांव शाखाअच्युत रेसीडेंसी, नगांव जिला माहेश्वरी सभा, श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाडी युवा मंच, मारवाडी महिला मंच,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला  सम्मेलन नगांव शाखा, श्री श्याम सेवा समिति,मां ब्रिक्स, श्री श्याम परिवार, श्री सुंदरकांड सेवा मंडल, माहेश्वरी महिला समिति,शक्ति संघ,नगांव राजस्थानी युवक संघ, श्री रानी सतिजी सत्संग समिति, जय अम्बे सत्संग समिति, नारायणी सेवा समिति,मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल,जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, भाजपा महिला मोर्चा हैबरगांव मंडल के साथ अजय महतो और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने स्वर्गीय आलमपुरिया के पार्थिव शरीर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय कमल आलमपुरिया अग्रवाल सभा के वर्तमान में सचिव ,  वर्तमान में मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा के सलाहकार ,  मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के सह- सचिव के साथ श्री गोपाल गौशाला के कार्यकारिणी समिति के सदस्य ,श्री श्याम सेवा समिति में कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।वर्तमान में मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल की  मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कमिटी में उपाध्यक्ष का  भार दिया गया था । जिस पदभार को वे सोमवार को ही  एक सभा के दौरान ज्वाइन करने वाले थे।  श्री आलमपुरिया के निधन पर हैबरगांव की कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे । इसके अलावा शहर के विधायक रूपक शर्मा ने भी उनके निधन पर अपना शोक प्रकट किया है।  स्वर्गीय आलमपुरिया अपने पीछे धर्मपत्नी सहित पुत्र और पुत्री समेत पूरा भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  समाज सेवी रघुवीर प्रसाद आलमपुरिया के जेष्ठ पुत्र कमल की पारिवारिक पृष्ठभूमि समाज सेवा से जुड़ी हुई है । उनकी पत्नी निर्मला आलमपुरिया भी एक ख्याति प्राप्त गायिका है और समाज सेविका है । जिसने हाल ही के वर्षों में मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा के अध्यक्ष पद का भार ग्रहण कर उक्त संस्था की पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```