मायुमं सिलीगुडी शाखा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिये उमेश गर्ग का नाम प्रस्तावित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं सिलीगुडी शाखा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिये उमेश गर्ग का नाम प्रस्तावित किया

सिलीगुडी। मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से युवा उमेश गर्ग को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारी के लिए प्रस्ताव को पारित किया गया । इस निर्णय से सिलीगुड़ी शाखा में खुशी और उल्लास का माहौल है ।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी २२ से २५ दिसंबर को वाराणसी में होना सुनिश्चित हुआ है ।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और पांच राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उर्जावान युवा उमेश गर्ग विगत कई वर्षों से मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा के सदस्य हैं। इन्होंने शाखा, प्रांत और राष्ट्र के कई महत्वपूर्ण पदों का निर्वाह कुशलता पूर्वक किया है । युवा उमेश गर्ग नि:वर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री हैं एवं अभी राष्ट्रीय सामाजिक सम्मान फोरम के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं ।

गौरतलब है की मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा पश्चिम बंगाल व सिक्किम प्रांत की जननी शाखा है जिसका गठन १९८५ में हुआ था और अब तक सिलिगुड़ी शाखा के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सहायक मंत्री, प्रांतीय अध्यक्ष समेत अन्य कई पदों को सुशोभित कर चुके हैं ।

शाखा को पूर्ण विश्वास है की युवा उमेश गर्ग जैसे कर्मठ,उर्जावान और दूरदर्शी युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर संगठन और भी अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़कर सफलता की नई ऊंचाइयों के साथ नए आयाम स्थापित करने में सफल होगा।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच जोन १ के अंतर्गत पश्चिम बंगाल प्रांत, सिक्किम और पुर्वोत्तर की सभी शाखाओं से सहयोग एवं समर्थन की अपील की गई।
शाखा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उन्हे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी होने पर बधाई एवं चुनाव में विजय प्राप्त करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें