गोलाघाट: भंडारा में उमड़ी भक्तो की भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: भंडारा में उमड़ी भक्तो की भीड़

अमित नागोरी 

गुरु भक्त मंडल और  बाबा रामदेव सेवा समिति गोलाघाट के सयुंक्त सौजन्य से बीते कल 5 सितंबर  को सुबह 11:15 बजे श्री सत्य गुरुदीप आश्रम में बाबा की ज्योत ली गयी । वही शाम 5:30 बजे बाबा के पगलिया (चांदी का)पूजन हुआ इसमें मुख्य जजमान के रूप में शेखर साहू एवं उनकी धर्मपत्नी निधि अगरवाल रहे । इस मौके पर किशोर पण्डित जी द्वारा पूजन कराया गया । इस मौके पर छोटे छोटे बच्चो ने झांकी प्रस्तुत की । इनमें शौर्य पोद्दार ( रामदेव बाबा ) , इशाना अग्रवाल ( नैतल )  , अवनी पोद्दार ( लाछा बाई ) , रिद्धि पोद्दार ( सुगना बाई ) के रूप में नज़र आये । 

शाम 6:15 बजे बाबा की ज्योत ली गयी । स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनो की प्रस्तुति की गई । वही  रात्री को  9:00 बजे से बाबा का भंडारा का  आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय भक्तो ने बड़ी तादाद में प्रसाद ग्रहण किया  । आयोजन समिति ने कार्यक्रम सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें