रंगिया केंद्रीय विद्यालय में 51 वां गुवाहाटी मंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया केंद्रीय विद्यालय में 51 वां गुवाहाटी मंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कदम उठाया जा रहा हैं।  फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी और टेबल टेनिस आदि खेल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होते आ रहे है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा छात्रों के बीच इस तरह के खेल का आयोजन करने के बीच आज से गुवाहाटी मंडल के अधीन रंगिया केंद्रीय विद्यालय में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय, गुवाहाटी मंडल के अंतर्गत कुल 20 विद्यालयों के छात्र भाग ले रहे है। रंगिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आज इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी। जिसका उद्घाटन शसस्त्र सीमा बल मुख्यालय, रंगिया के उप-महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह द्वारा आज औपचारिक रूप से किया गया। शुभारंभ के मौके पर शसस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा बैंड प्रदर्शन, रंगिया केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत तथा विभिन्न नृत्य आदि के साथ मेहमानों और खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ आयोजित हो रही इस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय समूह से आये खिलाड़ियों द्वारा मार्चपास्ट करने के बाद उप- महानिदेशक जगदीप पाल सिंह द्वारा औपचारिक रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें